एक्शन

समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

By : Rani Thakur
समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशो से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि यह घटना 15 सितंबर की दोपहर की ही थी, जब वह लड़की अपने एक दोस्त लड़के के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। एक जगह रुक कर लड़की अपने उस दोस्त से फोटो शूट करवा रही थी।

उसी दौरान वहां मौजूद कुछ मनचले लड़को की नजर उन दोनों पर पड़ी और पूछताछ के बहाने दोनो के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। कुछ बदमाशो ने इस लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की भागने की कोशिश करती रही और हैवान उसके साथ गाली गलौज और बैड टच करते रहे।

इसी में से एक लड़के ने इस घटना की वीडियो भी अपने मोबाइल में बना ली। करीब 8 दिन बाद बुधवार की शाम उसने इस वीडियो को अपने दोस्तों को शेयर कर दिया जहां से सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। 

बुधवार की रात यह वीडियो मीडिया के माध्यम से समस्तीपुर एसपी तक पहुंची और उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की सुबह पीड़िता की भी पहचान कर ली गई है। समस्तीपुर एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है।

संबंधित सामग्री

जमुई के बाद समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, सम्राट सरकार से की ये मांग

जमुई के बाद समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, सम्राट सरकार से की ये मांग

बिहार के जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ और अभद्रता के मामलों में राज्य सरकार घिरी हुई है। 

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

स्कूल में चूल्हा ठंडा, पोर्टल पर करीब 300 बच्चों का एमडीएम गर्म, इस स्कूल से चौंकाने वाला मामला...

स्कूल में चूल्हा ठंडा, पोर्टल पर करीब 300 बच्चों का एमडीएम गर्म, इस स्कूल से चौंकाने वाला मामला...

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र से मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।