न्यूज़11 भारत
पाकुड़/डेस्क: जिले के महेशपुर के चांदपुर गांव निवासी जतन टुडू के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार के लोग जरूरी कागजात निकालने के लिए घर में रखा बक्सा खोल रहे थे. बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.
सांप को देखते ही परिजन घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर को दी गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी सतर्कता और पेशेवर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रेस्क्यूअर ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया. रेस्क्यूअर के अनुसार सांप की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष है. कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
रेस्क्यू के बाद सांप को बिना नुकसान पहुंचाए वन विभाग के निर्देशानुसार उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 42 लाख कैश और करोड़ों रुपये का सोना