न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में आज गुरुवार अहले सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गयी. यह दुखद खबर सुनते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री हफीजुल हसन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रामगढ़ विधायक ममता देवी समेत तमाम नेता-मंत्री दीपिका पांडेय के आवास पर पहुंचे हैं. मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन भी कुछ देर में आवास पर आयेंगे.
राज्यसभा सांसद महुआ माजी और स्पीकर रविंद्र नाथ महतो भी मौके आवास पर पहुंचे हैं.
इधर जमशेदपुर के MGM अस्पताल में मंत्री की बेटी तृषा सिंह का पोस्टमार्टम हो गया है. पोस्टमार्टम और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजन तृषा सिंह का पार्थिव शरीर लेकर रांची के लिए रवाना हो गए हैं. कुछ ही घंटों में तृषा का पार्थिव शरीर रांची पहुंच जायेगा.

बताते चलें तृषा सिंह अपने दोस्तों सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के साथ पश्चिम बंगाल से वापस लौट रही थी. इसी दौरान जमशेदपुर में मरीन ड्राइव के पास उनकी कार सड़क पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. और कार में सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 42 लाख कैश और करोड़ों रुपये का सोना