झारखंड HC

सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत

झारखंड हाईकोर्ट ने लोहरदगा के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गुलाम गौश अंसारी को राहत दी है.

By : Ark Sahuliyar
सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने लोहरदगा के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गुलाम गौश अंसारी को राहत दी है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ घटना वाले दिन दोपहर में पीड़ित के घर जाना या सह-आरोपी से फोन पर बातचीत होना, हत्या की साजिश में शामिल होने का पुख्ता सबूत नहीं माना जा सकता. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने मुख्य अपील लंबित रहने के दौरान गुलाम गौश की सजा को निलंबित करते हुए उसे नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र (S.T. केस नंबर 51/2018) से जुड़ा है. साल 2017 में धान खरीदने के बहाने एक युवक को नदी के पास ले जाकर गोली मार दी गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मरने से पहले घायल युवक ने अपने परिजनों को बताया था कि 'मुकेश' नाम के लड़के ने उस पर गोली चलाई है. पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश का असली नाम अबरिक अंसारी उर्फ छोटू था.

साल 2020 में लोहरदगा की अतिरिक्त सत्र अदालत ने इस मामले में मुख्य शूटर अबरिक अंसारी, गुलाम गौश अंसारी, आलोक अग्रवाल और शकील अंसारी को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. इस फैसले को आरोपियों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

हाईकोर्ट में क्या सामने आया?
जब पीड़ित घायल और होश में था, तो उसने अपनी मां और बहनों के सामने हमलावरों के नाम लिए थे. उसने अबरिक (मुकेश) और आलोक अग्रवाल सहित कई लोगों के नाम बताए, लेकिन पूरे बयान में गुलाम गौश अंसारी का कहीं कोई नाम नहीं था.

गवाहों के अनुसार, गुलाम गौश दोपहर में धान बेचने की बात करने के लिए पीड़ित के घर जरूर गया था. लेकिन हत्या की वारदात शाम को नदी किनारे हुई, जहां गुलाम गौश की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ दोपहर में मिलने जाने से हत्या का कनेक्शन साबित नहीं होता.

पुलिस ने दावा किया था कि घटना में उपयोग सफेद रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल गुलाम गौश के पास से मिली है. लेकिन जांच अधिकारी (IO) ने खुद माना कि जांच के दौरान न तो ऐसी किसी बाइक के मालिक की पहचान हो सकी और न ही कोई बाइक बरामद हुई.

10 हजार के बेल बॉन्ड पर रिहाई का आदेश
उच्च न्यायालय ने पाया कि मुख्य शूटर अबरिक के साथ केवल फोन पर बात होने (सीडीआर रिपोर्ट) के अलावा गुलाम गौश के खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं है. इसे देखते हुए अदालत ने गुलाम गौश अंसारी को 10,000 रुपये के बेल बॉन्ड और दो स्थानीय गारंटरों (जमानतदारों) की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि इस जमानत आदेश की टिप्पणियां केवल सजा निलंबन तक सीमित हैं और मुख्य क्रिमिनल अपील पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

 

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश 

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश 

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

गढ़वा जिले में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता व सुधार को लेकर गढ़वा DC पीएन मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

जमुई के बाद समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, सम्राट सरकार से की ये मांग

जमुई के बाद समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, सम्राट सरकार से की ये मांग

बिहार के जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ और अभद्रता के मामलों में राज्य सरकार घिरी हुई है। 

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो, केंद्र और आयोग दें जवाब - केएन त्रिपाठी

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है