न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जादू क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढ़कर खूब बोलता है. कुछ महीनों पहले खत्म हुए IPL 2026 के बाद IPL 2027 की तैयारी फिर शुरू होने वाले ही. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी विदेशी धरती पर हो रही थी, इस बार यह भारत में होगी. दिसम्बर महीने में खिलाड़ियों की यह मिनी नीलामी गोवा में आयोजित की जाएगी. बीसीसीआई ने अभी नीलामी की तारीखों और गोवा में आयोजन स्थल का ऐलान अभी नहीं किया है. साथ ही कौन-कौन से खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीस दांव लगाएंगे, इसका खुलासा भी अभी नहीं हुआ है.
बता दें कि क्रिकेट को पूरी दुनिया में प्रोमोट करने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल की नीलामी का आयोजन सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में किया था. लेकिन इस बार यह नीलामी भारत में गोवा में आयोजित कराई जाएगी. कराया जाएगा। बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ये 2023-27 के आईपीएल चक्र का यह आखिरी मिनी ऑक्शन होगा। उसके अगले साल यानी आईपीएल 2028 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन आयोजित होगा. यानी मिनी ऑक्शन से टीमों में जो छोटे-मोटे बदलाव होते रहे हैं, 2028 में टीमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 28, 29, 30 सितंबर को है तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैंक हड़ताल, ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक