नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
गिरीडीह/डेस्क: गिरीडीह के देवरी थाना क्षेत्र के नेकपूरा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक ट्रेंकर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति की पहचान बिहार चकाई थाना क्षेत्र के बोगी निवासी निवास पंडित उम्र लगभग 30 वर्ष बताया गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में किया गया जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया गया वही क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को देवरी पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई.
यह भी पढ़ें: आसमानी आफत बनकर टूटा कहर, बज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत तीन बकरियों की मौत