पलामू में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 70वें दिन भी जारी, ग्रेड-पे और स्थायी समायोज...

पलामू में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 70वें दिन भी जारी, ग्रेड-पे और स्थायी समायोजन की मांग पर अड़े आंदोलनकारी

पलामू में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 70वें दिन भी जारी ग्रेड-पे और स्थायी समायोजन की मांग पर अड़े आंदोलनकारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर पलामू सहित पूरे राज्य में मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 70वें दिन भी पूरी एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही. अपनी सेवा शर्तों में सुधार और विभिन्न हक-अधिकारों को लेकर राज्यभर के मनरेगा कर्मी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन पर डटे हुए हैं. संघ की मुख्य मांगों में मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे आधारित सम्मानजनक मानदेय संरचना का लाभ देना, सेवा का स्थायी समायोजन करना तथा भविष्य के लिए सामाजिक सुरक्षा की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है. आंदोलनकारियों का कहना है कि वे वर्षों से ग्रामीण विकास की रीढ़ मानी जाने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें उचित सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक मानदेय व्यवस्था का लाभ नहीं मिल सका है.

इस लंबे चलते आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए विभागीय स्तर पर अब तक दो दौर की वार्ता भी आयोजित की जा चुकी है. इन बैठकों के दौरान कर्मियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा तो हुई, परंतु शासन स्तर से अभी तक किसी भी विषय पर कोई स्पष्ट, ठोस और लिखित सहमति नहीं बन पाई है. इस प्रशासनिक उदासीनता को देखते हुए झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के पलामू जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक और लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन और कार्य बहिष्कार अनवरत जारी रहेगा.

पलामू जिला कमेटी ने राज्य के सभी मनरेगा कर्मियों से इस निर्णायक मोड़ पर एकजुट रहने और आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की अपील की है. इसके साथ ही संघ ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार मनरेगा कर्मियों की समस्याओं व जनहित को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों की गंभीरता को समझेगी और शीघ्र ही कोई सकारात्मक पहल कर इस गतिरोध को समाप्त करेगी.

यह भी पढ़ें: घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में  प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

झारखंड

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाही की दिए चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

झारखंड

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

झारखंड

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

उच्च शिक्षा के लिए हरे लाल महतो ने दी आर्थिक सहायता, बोले – मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण