चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर अधिक...

चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चंदवा में विधायक प्रकाश राम ने लगाया जनता दरबार समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क:  चंदवा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं. कार्यक्रम में सीओ सुमित झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रमुख मनीषा उरांव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत पिछली जनता दरबार में आए मामलों की समीक्षा के साथ हुई. इसके बाद प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को विधायक प्रकाश राम ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

विधायक प्रकाश राम ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

जमीन संबंधी मामलों की रही भरमार

जनता दरबार में सबसे अधिक करीब 140 जमीन संबंधी मामले सामने आए. इस पर विधायक ने अंचलाधिकारी को मामलों का गंभीरता से निष्पादन करने का निर्देश दिया.

विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय दुबे ने हाल के आरएस सर्वे जमीन अद्यतन प्रक्रिया में हो रही जटिलताओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जमीन अद्यतन कराने के लिए अत्यधिक दस्तावेजों की मांग की जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. इस पर विधायक प्रकाश राम ने अंचलाधिकारी को उचित निर्णय लेने और प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही.

इसके अलावा विधायक ने म्यूटेशन समेत अन्य जमीन संबंधी मामलों को लंबित रखने या अस्वीकृत करने के बजाय आवेदकों को बुलाकर त्रुटियों एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया.

पेयजल और बिजली की समस्याएं भी उठीं

जनता दरबार में जमीन मामलों के अलावा पेयजल एवं बिजली से जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आईं. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

खबर लिखे जाने तक जनता दरबार जारी था. मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार रिकी, भाजपा नेता अमित गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, आदर्श रविराज, राजकुमार पाठक, नवाहिर उरांव, राजू उरांव, राजन भगत, श्रवण प्रसाद, शिकेश्वर यादव, मनोज पाठक, सीआई गोविंदा कुमार गुप्ता, एमओ मोनू पंडित, बीपीओ रतन शाहदेव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: बदलते मौसम और अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए कृषि विभाग की बड़ी पहल

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

झारखंड

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विधि व्यवस्था का दुरुस्त रखने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने का दिए निर्देश

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाही की दिए चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

झारखंड

पुलिस अधीक्षक ने कोने और ओरिया पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर सतर्क रहने के दिए निर्देश

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

झारखंड

सीमित संसाधनों से रचा इतिहास, जिला टॉपर अनुपम लाहा को हरे लाल महतो ने किया सम्मानित

उच्च शिक्षा के लिए हरे लाल महतो ने दी आर्थिक सहायता, बोले – मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण