न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल सोरेन परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार पर हालिया दिनों में दो बड़े दुख का पहाड़ टूटा है. पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वर्गवास और अब रूपी सोरेन का निधन, यह काफी दुखद और अपूरणीय क्षति है. इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है.
उन्होंने कहा कि यूं तो उनके साथ मुलाकात की कोई विशेष स्मृति याद नहीं है, क्योंकि अक्सर पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में दिवंगत शिबू सोरेन, दिवंगत दुर्गा सोरेन और हेमंत सोरेन से ही बातचीत होती रही. 1999 के लोकसभा चुनाव में वे हमारे खिलाफ चुनाव लड़ी थीं.
यह भी पढ़ें- मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी