आसमानी बिजली का कहर, तालाब में नहाने के दौरान राजमिस्त्री सापू इस्लाम की दर्दनाक मौत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आसमानी बिजली का कहर, तालाब में नहाने के दौरान राजमिस्त्री सापू इस्लाम की दर्दनाक मौत

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत कालाबांध तालाब से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहाँ दैनिक काम खत्म कर नहाने गए 58 वर्षीय राजमिस्त्री सापू इस्लाम की आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई.वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे.वहीं सापू इस्लाम पिछले 15 वर्षों से मानुषमुड़िया में अपने परिवार के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे, लेकिन कल शाम प्रकृति का ऐसा कहर टूटा कि तालाब में पैर रखते ही वह काल के गाल में समा गए. इस अचानक हुए वज्रपात से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है, जिसके बाद आज सुबह रोते-बिलखते परिजन उनके पार्थिव शरीर को  उनके पैतृक गांव मुर्शिदाबाद लेकर रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें: पोक्सो मामले के आरोपी को मिली 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45,000 रुपए जुर्माने की सजा

संबंधित सामग्री

झरिया: विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे खाई में गिरा होलपैक वाहन, चालक की मौत 

झरिया: विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे खाई में गिरा होलपैक वाहन, चालक की मौत 

घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा.

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

सागजुड़ी गांव में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आरोपी दंपती ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

सभी सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं.

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

प्राथमिकी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और स्थानीय प्रबंधक के साथ बीसीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों को भी आरोपित बनाया गया है.