नीट पेपर लीक को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का भाजपा से किए सवाल, युवाओं के भविष्य के सवाल पर चुप्पी का पूछा कारण

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नीट पेपर लीक को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का भाजपा से किए सवाल, युवाओं के भविष्य के सवाल पर चुप्पी का पूछा कारण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि देश में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और पार्टी चुप्पी साधे हुए है.

चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि जो लोग पहले आरक्षण के आधार पर डॉक्टर बनने वालों पर टिप्पणियां करते थे, वे आज पैसे और पेपर लीक के दम पर अयोग्य लोगों को डॉक्टर बनाने के प्रयासों पर पूरी तरह मौन हैं. विज्ञप्ति में झारखंड के भाजपा नेताओं की मंशा पर सवाल उठाया कि हर छोटी-बड़ी बात पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वाले बाबूलाल मरांडी और अक्सर बयानों में रहने वाले भानु प्रताप शाही जैसे नेता नीट परीक्षा और अन्य राज्यों में हुए पेपर लीक मामलों पर पूरी तरह चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं होती, वहां बिना किसी प्रमाण के भी परीक्षाओं के समाप्त होते ही भाजपा नेता तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आते हैं. लेकिन भाजपा शासित राज्यों में लगातार हो रहे पेपर लीक पर वे मौन साधे रहते हैं.

झामुमो नेता ने एनटीए द्वारा पेपर लीक की बात स्वीकार किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि दो से तीन लाख रुपये में मेडिकल परीक्षा के प्रश्न पत्र बेचना देश के लाखों लोगों की जिंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ है. यदि कोई अक्षम व्यक्ति इस तरह डॉक्टर बनता है, तो वह मरीजों के लिए जानलेवा साबित होगा. 

यह भी पढ़ें: राज्य स्तरीय  मॉडर्न पेंटाथलन प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी  रवाना, धनबाद में 17 मई को आयोजित होगी प्रतियोगिता

संबंधित सामग्री

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.

जमशेदपुर: जितिया पूजा में नदी में डूबी बच्ची का शव बरामद, मानगो घाट पर मचा कोहराम

जमशेदपुर: जितिया पूजा में नदी में डूबी बच्ची का शव बरामद, मानगो घाट पर मचा कोहराम

स्थानीय गोताखोरों ने आज सुबह नदी से बच्ची का शव बाहर निकाला. बच्ची का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. 

पलामू का बगईया मोड़ बना 'डेथ स्पॉट'! अब तक 50 से अधिक हादसे और दर्जनों मौतें; आज फिर कार की चपेट में आये बाइक सवार

पलामू का बगईया मोड़ बना 'डेथ स्पॉट'! अब तक 50 से अधिक हादसे और दर्जनों मौतें; आज फिर कार की चपेट में आये बाइक सवार

ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान इस चारमुहान पर अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं बनाई गई, जिसके कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं.