गला रेतकर हत्या

साहिबगंज: मॉर्निंग वॉक करने निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत 

अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया और गला रेतकर हत्या कर दी.

By : Dipali Kumari
साहिबगंज: मॉर्निंग वॉक करने निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत 

न्यूज़11 भारत 
साहिबगंज/डेस्क:
राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गला रेतकर हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम इलाके में छानबीन कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बैंक डकैती में शामिल लुटेरों की हुई पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

संबंधित सामग्री

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.