वियतनाम में रांची के युवक की मौत

वियतनाम में रांची के युवक की मौत: देर रात शव पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार; उमड़ी भारी भीड़, सांसद महुआ माजी भी पहुंची 

प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी. 

By : Dipali Kumari
वियतनाम में रांची के युवक की मौत: देर रात शव पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार; उमड़ी भारी भीड़, सांसद महुआ माजी भी पहुंची 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर कल शनिवार देर रात उनके कैलाश नगर स्थित पैतृक आवास पहुंचा. राजा का शव घर पहुंचते ही परिजन फूट-फूटकर रो पड़े. आज रविवार को हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके आवास पर अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही है. 

इधर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उनके आवास पहुंची है. वहीं रांची एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अधिकारी भी आवास पर पहुंचे हैं. राजा के परिजनों को रांची जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है.

बताते चलें वियतनाम से राजा का पार्थिव शरीर कोलकाता पहुंचा था. इसके बाद कोलकाता से रांची लाया गया और फिर एयरपोर्ट से जिला प्रशासन की ओर से परिवार को निःशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिसमें राजा का शव रांची पहुंचा. वहीं, प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी. 

राजा वियतनाम में योगा टीचर के रूप में कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार वियतनाम में एक निजी घर में प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से वापस कार्यालय लौटने के दौरान स्कूटी अनबैलेंस होकर एक कार से टकरा गयी. इस हादसे में राजा की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की मौत को करीब एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बैंक डकैती में शामिल लुटेरों की हुई पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

संबंधित सामग्री

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.