बगईया मोड़ सड़क हादसा

पलामू का बगईया मोड़ बना 'डेथ स्पॉट'! अब तक 50 से अधिक हादसे और दर्जनों मौतें; आज फिर कार की चपेट में आये बाइक सवार

ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान इस चारमुहान पर अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं बनाई गई, जिसके कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं.

By : Dipali Kumari
पलामू का बगईया मोड़ बना 'डेथ स्पॉट'! अब तक 50 से अधिक हादसे और दर्जनों मौतें; आज फिर कार की चपेट में आये बाइक सवार

संतोष श्रीवास्तव/राजीव सिन्हा/न्यूज़ 11 भारत 
पलामू /डेस्क:
जिले के मेदीनीनगर से औरंगाबाद जाने वाली एनएच-139 फोरलेन पर छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी स्थित बगईया मोड़ एक बार फिर बड़े सड़क हादसे का गवाह बना है. आज रविवार सुबह यूपी से आ रही एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान बगईया निवासी रंजय यादव और जालिम भुइयां के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

आखिर क्यों हो रहे एक के बाद एक हादसे ?

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान इस चारमुहान पर अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं बनाई गई, जिसके कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क बनने के बाद से अब तक यहां पचास से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

ग्रामीणों ने बताया कि बगईया मोड़ के चारमुहान के दोनों छोर पर अक्सर दो लॉरी ट्रक खड़े रहते हैं. इन ट्रकों के कारण बगईया और हाई स्कूल की ओर से हाईवे पर आने वाले लोगों को सड़क पर तेज गति से आ रहे वाहनों का पता समय पर नहीं चल पाता. ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह हुई दुर्घटना में भी सड़क किनारे खड़े इन्हीं दोनों लॉरी ट्रकों के कारण दृश्यता बाधित होने की बात सामने आई है. ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रकों को हटाने के लिए कई बार उनके चालक और मालिक से आग्रह किया गया. स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका.

लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद बगईया मोड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि मौके का स्थलीय निरीक्षण कर अंडरपास, सर्विस रोड, स्पीड कंट्रोल, पर्याप्त संकेतक और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले भारी वाहनों पर भी तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस जानलेवा मोड़ की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: MGM मेडिकल कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग, 15 सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी

संबंधित सामग्री

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.