घाघरा थाना गेट के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर सख्त कार्रवाई, 40 बाइक जब्त

By : News11 Bharat
घाघरा थाना गेट के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर सख्त कार्रवाई, 40 बाइक जब्त

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क: घाघरा गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को घाघरा थाना गेट के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और नाबालिग चालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. जांच के क्रम में लगभग 40 मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. संबंधित चालकों से चालान एवं जुर्माना वसूला जा रहा है.

सहायक अनवर निरीक्षक सूचित कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात या नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: छपरा: कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थाना अध्यक्ष को किया गया निलंबित

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.

पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बहरागोड़ा पुलिस की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बहरागोड़ा पुलिस की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

बहरागोड़ा थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं.

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।