न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र का है. मामले को लेकर परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है.
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता था. बच्ची को घर में अकेला पाकर उसने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ