युवक गिरफ्तार 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

By : Rani Thakur
SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शादाब अख्तर/मधुबनी:
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 22 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे सीमा स्तंभ संख्या 270/15 से लगभग 800 मीटर भारतीय क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के समीप फ्लाईओवर के पास की गई।

SSB के अनुसार, सीमा चौकी बेतौन्हा के आसूचना कार्मिक से मिली सूचना के आधार पर नाका पार्टी ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, 8,305 नेपाली रुपये, 1,580 रुपये भारतीय मुद्रा, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

बरामद पदार्थ की मौके पर ND डॉग और ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुश कुमार (19), निवासी कमलाबारी धोली टोल, शुभकांत सिंह (24), निवासी योगिया उत्तरवारी टोल, थाना लदनियां तथा भास्कर कुमार सिंह (22), निवासी बेतौन्हा, थाना जयनगर के रूप में हुई है।

SSB के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कथित रूप से उक्त संदिग्ध मादक पदार्थ गणेश यादव उर्फ कारी यादव, निवासी बेतौन्हा से प्राप्त करने की जानकारी दी है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।

SSB ने बरामद सामान और गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जयनगर थाना पुलिस को सौंपने की कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.