न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाक में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमादार बच्चा कुमार राव के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आशंका है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
मृतक की पत्नी का कहना है कि बच्चा कुमार राव साल 1999 में पुलिस की ड्यूटी में आए थे। 2025 से ही वे पटना में तैनात थे। घटना से एक दिन पहले पति से फोन पर बात हुई थी, तब उन्होंने किसी तरह की समस्या या परेशानी नहीं बताई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।