न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: 22 सितंबर को भारत ने ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में जापान को 2 रनों से हरा दिया. अब कुछ दिनों बाद दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारत और जापान की यह अगली भिड़ंत एशियन गेम्स 2026 में होने की संभावना है. मंगलवार को खेला गया इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत का दबदबा बना रहा. लेकिन मैदान गिला होने के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का ही करवाया गया. टीम इंडिया ने इस वजह से सिर्फ 32 रन बना पाई थी. दोनों ही टीमों ने जीतने के लिए पूरी जान लगा दी. जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 8 रन बनाने थे. मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था. भारतीय गेंदबाजों ने दबाव के बीच शानदार वापसी कर ली और हारते-हारते बची. अक्षर पटेल ने अंतिम ओवर में मात्र 5 रन दिए, जिससे भारत ने पूरे मुकाबले को कुल 2 रन के अंतर से जीत लिया. अब भारत और जापान के बीच दूसरी भिड़ंत होने की संभावना है.
दरअसल, भारत और जापान की टीमें एशियन गेम्स 2026 में भाग ले रही है. वहीं, भारतीय मेंस क्रिकेट टीम सीड सिस्टम के आधार पर क्वार्टफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को भी सीधे क्वार्टफाइनल में एंट्री मिली थी. अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज की चुनौतियों को पार करके क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय करेंगी.
क्या फिर से होगा मुकाबला? जानें
ऐसी संभावना है की भारत और जापान दोनों फिर से आमने-सामने आ सकते हैं. इंडियन टीम 28 सितंबर को दूसरा क्वार्टफाइनल खेलेगी, जिसमें टीम का सामना ग्रुप ए के दूसरे नंबर में रहने वाली टीम से होगा. अफगानिस्तान, जापान और नेपान ग्रुप ए में शामिल हैं. अगर जापान दूसरे स्थान पर फिनिश करता है, तो उसका सामना 28 सितंबर को भारत से क्वार्टफाइनल में हो सकता है.
ऐसा रहेगा मैच का शेड्यूल
ग्रुप ए में जो विजेता टीम रहेगी उसका सामना श्रीलंका से होगा. वहीं, ग्रुप ए में दूसरे नंबर की भिड़ंत भारत से होगी. बात करें ग्रुप बी की तो इसमें भी विजेता टीम 29 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी. जबकि, इस ग्रुप में दूसरे टीम का सामना पाकिस्तान के साथ होगा.
- पहला क्वार्टफाइनल- 28 सितंबर को पाकिस्तान का सामना B 2 की टीम से होगा.
- दूसरा क्वार्टफाइनल- 28 सितंबर को भारत की भिड़ंत A 2 टीम से होगी.
- तीसरा क्वार्टफाइनल- 29 सितंबर को श्रीलंका और A 1 टीम आमने-सामने होगी.
- चौथा क्वार्टफाइनल- 29 सितंबर को बांग्लादेश की टक्कर B 1 टीम से होगी.
यह भी पढ़ें: दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, बोले- हार गया लड़ाई