नशे में चूर युवक

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.

By : Dipali Kumari
खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत  
खलारी/डेस्क:
खलारी थाना क्षेत्र के डकरा पुलिया के समीप आज बुधवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सड़क दुर्घटना के बाद नशे की हालत में तीन युवक अलग-अलग स्थानों पर घायल पड़े थे. इनमें दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था. इसी दौरान सामने से रेल इंजन आता देख खलारी थाना के एसआई शंकर राम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से युवक को ट्रैक से हटवाया और उसकी जान बचाई.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 4 बजे एसआई शंकर राम गश्ती दल के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर लौट रहे थे. डकरा पुलिया के समीप उन्हें अपाची बाइक संख्या जेएच-01-जीजे-3028 सड़क किनारे गिरी हुई दिखाई दी. आसपास किसी के नहीं मिलने पर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान पुलिया के नीचे तीन युवक घायल अवस्था में मिले.

पुलिस ने गश्ती दल के जवानों और आसपास मौजूद मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकालना शुरू किया. इसी दौरान पता चला कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है. सामने से रेल इंजन आता देख एसआई शंकर राम ने तत्काल टॉर्च की रोशनी और ग्रामीणों की मदद से संकेत देकर इंजन को रुकवाया. समय रहते युवक को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया. पुलिस की तत्परता से तीनों युवकों की जान बच गई.

इसके बाद तीनों घायलों को तत्काल डकरा अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया, जबकि तीसरे युवक की स्थिति ठीक होने के कारण उसका इलाज डकरा अस्पताल में कराया गया.
एसआई शंकर राम के अनुसार, तीनों युवक नशे की हालत में थे. दुर्घटना के बाद वे अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए थे. समय रहते पुलिस की नजर पड़ने से बड़ी अनहोनी टल गई.

घायलों की पहचान विकास गंझू (16), पिता स्वर्गीय करम गंझू, निवासी जामडीह, गणेश गंझू (25), निवासी बरवाटोला, पूरनाडीह तथा केवल गंझू (17), पिता राजू गंझू, निवासी जामडीह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

संबंधित सामग्री

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.