तेज आंधी-तूफान का कहर: विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त, परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

तेज आंधी-तूफान का कहर: विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त, परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

तेज आंधी-तूफान का कहर विशाल पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त परिवार के लोग घायल  मुआवजे की मांग तेज

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत अंतर्गत लावाबार गांव में आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी. जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह दस बजे बताया गया कि अचानक आई तेज हवा और तूफान के कारण एक विशाल पेड़ सीधे साजन कुम्हार के घर पर गिर गया, जिससे उनका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पेड़ गिरने से घर के अंदर मौजूद परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए, जिन्हें तत्काल ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

ग्रामीणों के अनुसार आंधी-तूफान की वजह से केवल साजन कुम्हार का ही नहीं बल्कि आसपास के तीन अन्य घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. कई घरों की दीवारें और छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही खेतली पंचायत के उप मुखिया जवाहर कवर तुरंत घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराया जाए तथा उचित मुआवजा या सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

संबंधित सामग्री

गुमला में आंधी-बारीष का कहर: टांगीनाथ धाम में दो करोड़ की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त

झारखंड

गुमला में आंधी-बारीष का कहर: टांगीनाथ धाम में दो करोड़ की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त

एक्सपायरी खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, नियमित निरीक्षण के निर्देश

झारखंड

एक्सपायरी खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, नियमित निरीक्षण के निर्देश

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

झारखंड

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच, आईडेंटिटी कार्ड नहीं पहनने पर क्लर्क को शोकॉज

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

झारखंड

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक का आयोजन, झारखण्ड चैम्बर और बलारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

राम कुमार वर्मा ने संभाला खलारी थाना प्रभारी का पदभार, कानून व्यवस्था को लेकर कही बड़ी बात

झारखंड

राम कुमार वर्मा ने संभाला खलारी थाना प्रभारी का पदभार, कानून व्यवस्था को लेकर कही बड़ी बात