ED बनाम पुलिस-CBI मामले के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई

ED बनाम पुलिस-CBI मामले के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई

ed बनाम पुलिस-cbi मामले के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ईडी, राज्य पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से जुड़े चर्चित मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही हैं. रांची एयरपोर्ट थाना में ED के दो अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच CBI से कराने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी.

यह मामला सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच के समक्ष सूचीबद्ध हैं. पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया था, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की थी. अब इस मामले पर शुक्रवार को विस्तृत बहस होने की संभावना हैं.

हाईकोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती

दरअसल, पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था. हाईकोर्ट ने रांची पुलिस द्वारा दर्ज FIR की जांच राज्य पुलिस से हटाकर CBI को सौंपने का आदेश दिया था. यह प्राथमिकी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी संतोष कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसमें ED के दो अधिकारियों को नामजद किया गया था.

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब FIR दर्ज होने के बाद रांची पुलिस ने ED कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई का ED ने कड़ा विरोध किया और इसे अवैध बताते हुए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ED का कहना था कि जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ राज्य पुलिस की कार्रवाई कानून के दायरे से बाहर है और इससे केंद्रीय एजेंसी के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने इस पूरे मामले की जांच अपने हाथ में ले ली हैं. रांची एयरपोर्ट थाना में दर्ज कांड संख्या 5/2026 को CBI ने टेकओवर कर लिया हैं. इसके बाद CBI की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में RC-03(S)/2026/SC-III/ND के तहत नया केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: जरा ठहर जाइए.. मौसम का ड्रामा तो अभी बाकी है! 24 अप्रैल से रांची में होगी बारिश
 
संबंधित सामग्री

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

झारखंड

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

गढ़वा जिला झामुमो कमिटी ने PC में गढ़वा विधायक पर विकास करने की जगह गढ़वा शहर को बदहाल करने का लगाया आरोप

झारखंड

गढ़वा जिला झामुमो कमिटी ने PC में गढ़वा विधायक पर विकास करने की जगह गढ़वा शहर को बदहाल करने का लगाया आरोप

गोमिया के पिट्स मॉडर्न के छात्र ने जेईई-मेन में लहराया परचम, जिले में तीसरा स्थान, प्राचार्य ने प्रदर्शन को गौरवशाली कहा

झारखंड

गोमिया के पिट्स मॉडर्न के छात्र ने जेईई-मेन में लहराया परचम, जिले में तीसरा स्थान, प्राचार्य ने प्रदर्शन को गौरवशाली कहा

लातेहार ने रचा इतिहास: मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य में पांचवां स्थान, झामुमो जिला अध्यक्ष ने छात्रों-शिक्षकों को दी ब

झारखंड

लातेहार ने रचा इतिहास: मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य में पांचवां स्थान, झामुमो जिला अध्यक्ष ने छात्रों-शिक्षकों को दी ब

छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण से मिली सफलता

गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की जोरदार टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

झारखंड

गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की जोरदार टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम