गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की जोरदार टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, प...

गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की जोरदार टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर पिकअप की जोरदार टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत परिवारों में मचा कोहराम

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के मुड़ीसेमर मुख्य मार्ग फोरलेन पर खजुरी पेट्रोल पंप के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ, जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतकों की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल कुमार एवं छावनवा टोला निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे. कार्यक्रम के बाद वे एक रिश्तेदार को छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

भीषण टक्कर में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, युवकों की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है. मृतक मनीष की शादी अगले महीने तय थी, जबकि विशाल अपने परिवार का इकलौता बेटा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन और चालक की तलाश करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में नवनिर्मित खेल परिसंपत्तियों का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही मामले की जांच 

झारखंड

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही मामले की जांच 

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे! पुलिस ने बिछाया था जाल, लेवी वसूलते रंगे हाथ दबोचा

झारखंड

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे! पुलिस ने बिछाया था जाल, लेवी वसूलते रंगे हाथ दबोचा

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्रों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुत

झारखंड

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्रों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुत

पाकुड़ में सनसनीखेज वारदात! बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ में सनसनीखेज वारदात! बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

रांची के खेलगांव में कपड़ा कंपनी में वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन 

झारखंड

रांची के खेलगांव में कपड़ा कंपनी में वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन