न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिया गया है. अभ्यर्थी DigiLocker पोर्टल पर आधिकारिक तौर पर प्रकाशित अपने परिणाम देख सकते हैं. परीक्षार्थी निम्नलिखित आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं results.digilocker.gov.in
इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी, एस.एस. हाई स्कूल बानो सिमडेगा की शिवांगी कुमारी, प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा के प्रेम कुमार साहू और सेंट एलोयसियस हाई स्कूल रांची के सनी कुमार वर्मा स्टेट के टॉपर बने हैं. चारों ने 99.60 प्रतिशत प्राप्त किए.

