शादी से पहले टूटी खुशियां: चोर ले उड़े दुल्हन के गहने, 17 लाख पार

शादी से पहले टूटी खुशियां: चोर ले उड़े दुल्हन के गहने, 17 लाख पार

भोरे के सबेया गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर करीब 17 लाख की चोरी कर ली। शादी से पहले ही एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, वहीं वारदात के बाद पास में ही माल का बंटवारा करने

शादी से पहले टूटी खुशियां चोर ले उड़े दुल्हन के गहने 17 लाख पार

AI सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत  /  बिहार डेस्क

गोपालगंज -  गोपाालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सबेया गांव में मंगलवार रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति समेट ली। अनुमान है कि एक घर से करीब 17 लाख रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी हुए हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

हाईलाइट्स - 

  • भोरे थाना क्षेत्र के सबेया गांव में एक रात में तीन घरों में चोरी
  • करीब 17 लाख रुपये के जेवरात और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
  • शादी से पहले बलराम खटीक के घर से जेवर चोरी, परिवार सदमे में
  • वारदात के बाद पास में ही बक्सा तोड़कर चोरों ने किया माल का बंटवारा
  • पुलिस जांच में जुटी, गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल

शादी से पहले टूटा परिवार का सपना

गांव के बलराम खटीक के घर में कुछ दिनों बाद बेटी की शादी होने वाली थी। तिलक और विवाह की तारीख तय हो चुकी थी और परिवार तैयारियों में जुटा था। लेकिन चोरों ने घर में रखे जेवर और शादी का सामान चोरी कर लिया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिन खुशियों की तैयारी हो रही थी, वह पलभर में मातम में बदल गई। दुल्हन का पिता इस घटना के बाद काफी ही दुखी है, क्योंकि कई सालों की मेहनत उसने पाई- पाई कर के जुटाई थी  और बेटी कि शादी के कुछ ही दिन पहले ही चोरी हो गई । 

आराम से बैठकर किया बंटवारा

घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने जल्दबाजी नहीं दिखाई। घरों से उठाए गए बक्सों को गांव के पास सुनसान जगह ले जाकर तोड़ा गया और वहीं गहनों का आपस में बंटवारा किया गया। मौके पर टूटे बक्से और बिखरे सामान मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि चोरों को पकड़े जाने का कोई डर नहीं था।

अन्य घर भी बने निशाना

बलराम खटीक के अलावा नंदकिशोर गोंड समेत एक अन्य घर में भी चोरी की घटना हुई। गोंड के घर से बक्सा उठाकर ले जाया गया, जिसमें लाखों के गहने रखे थे। एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

पुलिस कर रही जांच, ग्रामीणों में नाराजगी

सूचना मिलने के बाद जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि नियमित गश्ती होती तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। 

इसे भी पढ़ें - बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी से नए एयरपोर्ट तक, जमीन खरीद और योजनाओं पर करोड़ों की मंजूरी

संबंधित सामग्री

रांची के खेलगांव में कपड़ा कंपनी में वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन 

झारखंड

रांची के खेलगांव में कपड़ा कंपनी में वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन 

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

झारखंड

विष्णुगढ़ में व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट, बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा था पीड़ित 

जमुई में जुए की महफिल में पकड़े गए ‘गुरुजी’, दो सरकारी शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

बिहार

जमुई में जुए की महफिल में पकड़े गए ‘गुरुजी’, दो सरकारी शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

जमुई के खैरा में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते दो सरकारी शिक्षकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद इलाके में नाराजगी है और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं।

शादी का झांसा देकर बुलाया और चीर दिया पेट! मोकामा में प्रेमिका के चाचा ने बॉयफ्रेंड की हत्या को दिया खतरनाक अंजाम

बिहार

शादी का झांसा देकर बुलाया और चीर दिया पेट! मोकामा में प्रेमिका के चाचा ने बॉयफ्रेंड की हत्या को दिया खतरनाक अंजाम

मोकामा के अंशु की प्रेम प्रसंग में पेट चीरकर निर्मम हत्या। कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश ने रची थी साजिश। प्रेमिका के माता-पिता व बहन समेत चार गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद।

BREAKING: JAC बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

झारखंड

BREAKING: JAC बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट