स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) रहे अधिकारी को राज्य का मुख्य सचिव बनाने पर खड़े किये सवाल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखा पत्र

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है.अपने पत्र में इरफान अंसारी ने लिखा कि आदरणीय Rahul Gandhi जी, सादर प्रणाम.
मैं आपका ध्यान पश्चिम बंगाल में लिए गए एक बेहद गंभीर और चिंताजनक फैसले की ओर आकर्षित करना चाहता हूं. पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) रहे अधिकारी को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया है. यह निर्णय लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

लोकतंत्र केवल चुनाव कराने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है. जब चुनाव कराने वाले अधिकारी को उसी सत्ता द्वारा इतना बड़ा प्रशासनिक पद दिया जाता है, तो देश की जनता के मन में स्वाभाविक रूप से संदेह पैदा होता है. इससे यह संदेश जाता है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को बाद में राजनीतिक पुरस्कार दिए जा सकते हैं.

आज मेरी बेचैनी इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि भाजपा लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. पहले जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, फिर संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और अब चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को बड़े पदों पर बैठाना — यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है. भाजपा द्वारा बंगाल में लिया गया यह फैसला पूरी तरह आत्मघाती और लोकतंत्र विरोधी प्रतीत होता है.

यह फैसला केवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए चिंता का विषय है. जनता यह सवाल पूछ रही है कि क्या चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं या फिर संस्थाओं को सत्ता के influence में चलाया जा रहा है.

मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया इस गंभीर मामले को संज्ञान में लें और देशहित में आवाज उठाएं. यदि समय रहते ऐसे फैसलों का विरोध नहीं किया गया, तो लोकतंत्र और संविधान दोनों कमजोर होते चले जाएंगे. देश की जनता आज विपक्ष की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. मुझे पूर्ण आशा और विश्वास है कि आप इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे विपक्ष को एकजुट कर सड़क पर उतरेंगे तथा भाजपा पर दबाव बनाएंगे कि वह इस फैसले को वापस ले.

ये भी पढ़ें- BJP को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश प्रभारी, सुनील बंसल को सौंपी जा सकती है झारखंड की जिम्मेदारी !

संबंधित सामग्री

ODM इंटर स्कूल क्रिकेट सेमीफाइनल: बाघवार एकेडमी चान्हो फाइनल में, टेंडर हार्ट को 29 रन से हराया

झारखंड

ODM इंटर स्कूल क्रिकेट सेमीफाइनल: बाघवार एकेडमी चान्हो फाइनल में, टेंडर हार्ट को 29 रन से हराया

रायपुर में किया जाएगा राष्ट्रीय वुडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन, ओरमांझी के CPS स्कूलके के 9 छात्र चयनित

झारखंड

रायपुर में किया जाएगा राष्ट्रीय वुडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन, ओरमांझी के CPS स्कूलके के 9 छात्र चयनित

पहाड़गेरुआ में दीवार हादसे के पीड़ित परिवार से मिले धोबी महासंघ के पदाधिकारी, प्रदान किए आर्थिक सहयोग

झारखंड

पहाड़गेरुआ में दीवार हादसे के पीड़ित परिवार से मिले धोबी महासंघ के पदाधिकारी, प्रदान किए आर्थिक सहयोग

BJP को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश प्रभारी, सुनील बंसल को सौंपी जा सकती है झारखंड की जिम्मेदारी !

झारखंड

BJP को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश प्रभारी, सुनील बंसल को सौंपी जा सकती है झारखंड की जिम्मेदारी !

बोकारो की 14 वर्षीय नाबालिग के लापता मामले में हाईकोर्ट ने CID और पुलिस से मांग केस डायरी 

झारखंड

बोकारो की 14 वर्षीय नाबालिग के लापता मामले में हाईकोर्ट ने CID और पुलिस से मांग केस डायरी