न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स की जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी राजेश झा, चेतन बड़ाइक की जमानत याचिका पर एसीबी ने जवाब दाखिल किया है. साथ ही सुमित्रा कुमारी बड़ाइक की अग्रिम जमानत याचिका पर भी ACB ने जवाब दाखिल कर दी है. तीनों की याचिका पर 14 मई को सुनवाई होगी. मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसपर अवैध रूप से अपार्टमेंट, दुकान. और मकान बना लिया गया था.
ये भी पढ़ें- SIR को लेकर JMM हुई पूरी तरह सतर्क और एक्टिव, पार्टी ने जताई भारी संख्या में नाम काटे जाने की आशंका