न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के पड़वा मोड़ के पास दो हाइवा वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में एक हाइवा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया हैं ,बताया जा रहा हैं कि दोनों वाहन एक ही कंपनी के हैं.
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण अचानक एक हाइवा का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह दूसरे हाइवा से जा टकराया, इस दुर्घटना में चालक वाहन के भीतर ही फंस गया. स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना तुरंत नावाबाजार पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर पुलिस की नजर, अकाउंट बनाने वाले की तलाश में X कॉरपोरेशन को नोटिस