न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले के जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब मशाल की जलती हुई अंगार अचानक विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी.
सांसद ढुल्लू महतो मीडिया को बाइट दे रहे थे और उनके ठीक पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे. इसी दौरान अचानक मशाल से निकली चिंगारी विधायक की शर्ट पर गिरी और कपड़े में आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और आग को बुझा दिया. हालांकि इस घटना में विधायक की शर्ट जल गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की बड़ी अनहोनी नहीं हुई.
भाजपा की ओर से निकाली जा रही सेवा ज्योति यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने कुछ पल के लिए मौके पर मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं.
एक चिंगारी, और बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सांसद ढुल्लू महतो तथा विधायक शत्रुघ्न महतो बाल-बाल बच गए.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस