गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने श्रीबंशीधरनगर कारा का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने श्रीबंशीधरनगर कारा का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

गढ़वा dc अनन्य मित्तल ने श्रीबंशीधरनगर कारा का किया निरीक्षण समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल ने आज श्री बंशीधरनगर स्थित नव-निर्मित कारा (जेल) का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि कारा भवन पूर्ण रूप से बनकर तैयार है, किंतु अभी तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हुआ है.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कारा परिसर की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारा संचालन प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो. निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने श्री बंशीधरनगर के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में कारा के सुचारू एवं प्रभावी संचालन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मैनपावर, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कारा अधीक्षक को निर्देशित किया कि इन सभी आवश्यकताओं एवं संसाधनों की पूर्ति हेतु जेल महानिरीक्षक को पत्र प्रेषित कर शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्याप्त मानवबल के बिना कारा संचालन प्रभावी रूप से संभव नहीं होगा. साथ ही, कारा परिसर के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को भी आवश्यक बताते हुए इस संबंध में भी जेल महानिरीक्षक से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कैदियों के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया तथा कहा कि इस संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया जाए. उन्होंने दोहराया कि मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं होगी.स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कारा परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में कैदियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कारा संचालन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें. गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि कारा में सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानवीय वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के श्रीबंशीधरनगर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड विद्युत बोर्ड के ऑफिस को कराया गया खाली

झारखंड

कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड विद्युत बोर्ड के ऑफिस को कराया गया खाली

धनबाद नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक, विकास से जुड़े 12 अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

झारखंड

धनबाद नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक, विकास से जुड़े 12 अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

मधुपुर के SPM स्कूल पर मंडरा रहा खतरा, सूखा पेड़ बन सकता है हादसे की वजह

झारखंड

मधुपुर के SPM स्कूल पर मंडरा रहा खतरा, सूखा पेड़ बन सकता है हादसे की वजह

बेटियों ने बढ़ाया सिमडेगा का मान, जिला टॉप टेन में दस बेटियों ने बनाई जगह

झारखंड

बेटियों ने बढ़ाया सिमडेगा का मान, जिला टॉप टेन में दस बेटियों ने बनाई जगह

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में हुई सनसनीखेज वारदात, गार्ड की हत्या से मचा हड़कंप 

झारखंड

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में हुई सनसनीखेज वारदात, गार्ड की हत्या से मचा हड़कंप