BSNL का सस्ता और तगड़ा ऑफर! 70 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फुल डेटा पैक

BSNL का सस्ता और तगड़ा ऑफर! 70 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फुल डेटा पैक

bsnl का सस्ता और तगड़ा ऑफर 70 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फुल डेटा पैक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर भारी डेटा यूजर्स और बजट फ्रेंडली विकल्प तलाशने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हैं. 599 रूपए कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैधता के साथ भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं.

इस नए प्लान की वैधता 70 दिनों की है, जिसमें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा हैं. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी जारी रहती हैं. इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क बात की जा सकती हैं.

क्या-क्या है फायदे?
BSNL ने इस प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल की हैं. साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स देश के किसी भी हिस्से में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के जुड़े रह सकते हैं. कंपनी ने इस प्लान में एंटरटेनमेंट का भी ध्यान रखा हैं. यूजर्स को BiTV का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है, जिसके जरिए लाइव टीवी चैनल्स, मनोरंजन कंटेंट और कुछ OTT शो का आनंद लिया जा सकता है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के. 

यह प्लान खास तौर पर छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों और ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा हैं. यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग और गेमिंग जैसे काम करने वालों के लिए यह एक किफायती और उपयोगी विकल्प बन सकता हैं. हालांकि BSNL ने यूजर्स को सलाह दी है कि रिचार्ज से पहले अपने क्षेत्र में नेटवर्क कवरेज जरूर जांच लें, क्योंकि बेहतर नेटवर्क पर ही इस प्लान का पूरा लाभ मिल सकेगा. कुल मिलाकर, 599 रूपए का यह नया BSNL प्लान कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट देने वाला एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है, जो निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता हैं.

यह भी पढ़े: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में हुई सनसनीखेज वारदात, गार्ड की हत्या से मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड

झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश