Breaking: बाघमारा में फिर हुआ भू-धंसान, क दर्जन से अधिक घर चपेट में, कई घायल

Breaking: बाघमारा में फिर हुआ भू-धंसान, क दर्जन से अधिक घर चपेट में, कई घायल

breaking बाघमारा में फिर हुआ भू-धंसान क दर्जन से अधिक घर चपेट में कई घायल 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
धनबाद जिले के बाघमारा स्थित सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबाड़ी गांव में गुरुवार की देर रात बड़ा भूधसान हो गया. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हैं. 

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पूर्व प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया का घर भी चपेट में आ गया. कई घायल लोगों को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी टांडाबाड़ी बस्ती धीरे-धीरे धरती के अंदर समा रही हैं. गंभीर स्थिति को देखते हुए बीसीसीएल (BCCL) के अधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आश्वासन दिया गया हैं. पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया है और वर्षों से हो रहे भू-धंसान की अनदेखी की गई हैं. वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 21 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया हैं. प्रशासन ने बताया कि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनमें एक महिला और 15 वर्षीय किशोर शामिल है, जिनके पैर टूट गए हैं. सभी घायलों का इलाज जारी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: दिन में लू का वार, रात में उमस की मार.. झारखंड में हीटवेव ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड
 
संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए