न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. मृतक गार्ड की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसपैठ की थी और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं. घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में चोरी की नीयत से घुसे अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका हैं.
यह भी पढ़े: Breaking: बाघमारा में फिर हुआ भू-धंसान, क दर्जन से अधिक घर चपेट में, कई घायल