गांडेय: कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन को लेकर बैठक, 75 छात्राओं का होगा चयन

गांडेय: कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन को लेकर बैठक, 75 छात्राओं का होगा चयन

गांडेय कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन को लेकर बैठक 75 छात्राओं का होगा चयन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन को लेकर बुधवार को विद्यालय की वार्डन अमन जहां की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में नामांकन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि इस वर्ष कुल 364 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विद्यालय में 75 छात्राओं का नामांकन किया जाना है.

वार्डन ने जानकारी दी कि नामांकन कोटिवार किया जाएगा, जिसमें एससी से 5, एसटी से 15, ओबीसी से 22, अल्पसंख्यक से 14 तथा बीपीएल वर्ग से 19 छात्राओं का चयन किया जाएगा. साथ ही मातृहीन, पितृहीन, अनाथ, क्षतिग्रस्त (वंचित) एवं दिव्यांग छात्राओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है. बैठक में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की श्रेणीवार जांच कर औपबंधिक सूची तैयार की गई.

इस अवसर पर प्रमुख राजकुमार पाठक, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, बीपीओ केडी सिंह, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मो. अकबर, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि भैरो वर्मा, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरव कुमार, शिक्षिका ललिता बाड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के कारो में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट मे आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की हुई मौत

संबंधित सामग्री

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

झारखंड

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

झारखंड

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये 

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

झारखंड

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

झारखंड

चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

झारखंड

हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत