बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खा...

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये

बिजली विभाग में 565 करोड़ रुपये का घोटाला cid जांच में खुलासा घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में बिजली विभाग से जुड़े 56.5 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही CID को एक अहम सुराग मिला है. जांच के दौरान पता चला है कि इस बड़ी रकम का एक हिस्सा घड़ी कारोबार से जुड़ी एक कंपनी के खाते में भी भेजा गया था. CID के अनुसार, झारखंड राज्य विद्युत कर्मचारी मास्टर ट्रस्ट के खाते से करीब 56.5 करोड़ रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए. 

'लेयरिंग' जैसी प्रक्रिया का इस्तेमाल 
जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि धन को छिपाने के लिए 'लेयरिंग' जैसी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया, जिसमें रकम को कई चरणों में अलग-अलग खातों के जरिए घुमाया जाता है. जांच में सामने आया है कि सबसे पहले यह राशि कुछ संदिग्ध फर्मों जैसे हरेश ट्रेडर्स, अशोक इलेक्ट्रॉनिक्स, राजीव टेक्सटाइल और आदर्श डीलर्स के खातों में भेजी गई. इसके बाद इन खातों से पैसे को आगे विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर किया गया, ताकि उसके मूल स्रोत को छिपाया जा सके.

मेसर्स स्वॉच ग्रुप के बैंक खाते में भी पैसे ट्रांसफर 
इसी कड़ी में CID ने पाया कि 20 लाख रुपये की राशि दिल्ली स्थित मेसर्स स्वॉच ग्रुप के एक बैंक खाते में भी ट्रांसफर की गई. यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय घड़ी ब्रांड्स जैसे राडो, टीस्सॉट, लॉगीनेस और ओमेगा के आयात, वितरण और बिक्री से जुड़ी है. जानकारी के अनुसार, यह ट्रांजेक्शन सिटी बैंक की वेस्ट पंजाबी बाग, नई दिल्ली शाखा में स्थित खाते के जरिए हुआ.

पूरे मामले की गहन जांच जारी 
CID ने इस लेन-देन को संदिग्ध मानते हुए संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है. एजेंसी का कहना है कि यह रकम कथित गबन से जुड़ी हो सकती है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रकरण में कई लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

 

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर