राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार...

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज दोपहर हजारीबाग के बड़कागांव में एक हाईवा वाहन और उसके चालक को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना में चालक हल्का झुलस गया, जिसका इलाज कराया गया है. वहीं, हाईवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आगजनी की इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की. घटना के बाद इलाके में खनन कार्य कर रही कंपनियों को भी प्रेस रिलीज के माध्यम से धमकी दी गई. हजारीबाग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

राहुल दुबे के नाम से किए गए धमकी भरे पोस्ट में कहा गया कि आज दोपहर लगभग 2 बजे हज़ारीबाग़ के बड़कागांव में जो हाईवा गाड़ी और ड्राइवर को आग के हवाले किया गया है और गोलीबारी की गयी है, इसका ज़िम्मेदारी राहुल दुबे गैंग लेता है.



"अगली बार गाडी के साथ ड्राइवर को भी पूरी तरह जला देंगे"
सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि सरद बाबू (रित्विक कम्पनी) और त्रिवेणी कम्पनी, आप लोगों को ये मेंरा खुला चेतवानी है जब तक आप हमसे मैनेज नहीं कर लेते हम इसी तरह आपके काम में लगे गाड़ियों,ड्राइवर और आपके स्टाफ को टारगेट करते रहेंगे. अगर इस घटना के बाद भी आपका कान का पर्दा नहीं खुला तो अगली बार गाडी के साथ ड्राइवर को भी पूरी तरह जला देंगे. आज तो ड्राइवर बच गया लेकिन अगली बार ये लोग नहीं बचेगा.

पोस्ट में आगे लिखा गया कि दिनांक 18 अप्रैल 2026 को भी हजारीबाग के चट्टी बारीयातु में जो 2 हाईवा गाडी में आगजनी और गोलिबारी की गयी थी, वो घटना भी मेरे द्वारा ही किया गया था, लेकिन उस घटना से भी सरद बाबू (रित्विक कंपनी) आपका कान का पर्दा नहीं खुला, इसलिए आज फिर से मैंने ये घटना करवाया है. हज़ारीबाग़ बड़कागांव के कोयला ट्रांसपोर्टरो को मैं चेतवानी देता हूं कि कम्पनी जब तक हमसे मैनेज नहीं करती है तब आपलोग अपना गाडी हाईवा ना चलाये वरना आगे किसी भी ड्राइवर का जान जाता है तो इसका ज़िम्मेदार रित्विक कम्पनी के सरद बाबू, त्रिवेणी कम्पनी और गाडी मालिक खुद होंगे.

पोस्ट में धमकी देते हुए कहा गया कि हजारीबाग, लातेहार, चतरा, बलूमात, पीपरवार के सभी कोयला ट्रांपोर्टर और कांटा बाबू और कोयला लिफ्टर को मेरा सख्त चेतवानी है कि बिना हमसे मैनेज हुए काम ना करें वरना अगली बार हम ट्रांपोर्टरो और कांटा बाबू का खोपड़ी खोलने का इंतज़ाम कर लिए है. जितना जल्दी हो आप सब सिस्टम में आजाओ वरना आगे इससे भी ख़तरनाक घटना को अंजाम दिया जायेगा. रित्विक कम्पनी और त्रिवेणी कंपनी आपलोग को मेरी ये आखिरी चेतवानी है. 

ये भी पढ़ें- राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर DGP को लिखा पत्र 
 

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर