सदर अस्पताल में पानी संकट से हाहाकार, महिलायें समेत मरीज बेहाल

सदर अस्पताल में पानी संकट से हाहाकार, महिलायें समेत मरीज बेहाल

राजधानी के सदर अस्पताल में पानी की गंभीर किल्लत ने मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों की बढ़ाई परेशानी

सदर अस्पताल में पानी संकट से हाहाकार महिलायें समेत मरीज बेहाल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी के सदर अस्पताल में पानी की गंभीर कमी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है. अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों को इस संकट के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के आईसीयू, जनरल वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी और ओपीडी जैसे अहम विभागों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे हालात और बिगड़ गए. भीषण गर्मी के बीच कुछ समय के लिए पूरा अस्पताल मानो 'ड्राई जोन' में बदल गया.

पानी की कमी का सीधा असर साफ-सफाई और इलाज से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं पर पड़ा. नर्सिंग स्टाफ और सफाईकर्मियों को सीमित संसाधनों के बीच काम करना पड़ा, जिससे उन पर अतिरिक्त दबाव बना रहा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने नगर निगम से संपर्क कर पानी के टैंकर मंगवाए. टैंकरों के माध्यम से अस्थायी रूप से पानी की आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, हालांकि समस्या का स्थायी समाधान अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात, देखें PHOTOS

संबंधित सामग्री

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

झारखंड

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये 

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

झारखंड

बोकारो थर्मल में पवार प्लांट में आयोजित राजभाषा तिमाही बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

झारखंड

चंदनकियारी में अंतरराज्यीय सीमा सील, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

झारखंड

हुसैनाबाद में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, अपराध पर सख्ती के दिए संकेत

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी 

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने ली बड़कागांव में हाईवा गाड़ी में आगजनी की जिम्मेदारी, खनन कार्य कर रही कंपनियों को खुली धमकी