राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी को ...

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर DGP को लिखा पत्र

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर dgp को लिखा पत्र 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निदेश पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक को नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी से संबंधित मामलों के संदर्भ में पत्र प्रेषित किया गया है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि विगत कुछ दिनों से राज्य में नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं. इन मामलों में कई बार स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर समुचित कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण गंभीर एवं अप्रिय घटनाएँ घटित हो रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है.

राज्यपाल ने इस प्रकार की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की ऐसी कार्यप्रणाली पर खेद प्रकट किया है तथा निदेशित किया है कि राज्य के सभी जिलों में गुमशुदगी से संबंधित मामलों की विशेष समीक्षा करते हुए इनकी जाँच प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण की जाए. साथ ही, जिलावार लंबित मामलों का अद्यतन विवरण संकलित कर अवलोकनार्थ लोक भवन को उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया है.

राज्यपाल ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों में कानून का भय होना चाहिए. उन्होंने बल दिया कि राज्य की प्रत्येक बेटी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी लड़कियाँ सुरक्षित एवं निर्भय वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें. विदित हो कि राज्यपाल को नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी से संबंधित कई ज्ञापन भी प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात, देखें PHOTOS

संबंधित सामग्री

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

झारखंड

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

झारखंड

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

झारखंड

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

झारखंड

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये