पूर्व CM चंपई सोरेन की सुपुत्री ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, क...

पूर्व CM चंपई सोरेन की सुपुत्री ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

पूर्व cm चंपई सोरेन की सुपुत्री ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की सुपुत्री दुखनी सोरेन ने गुरुवार को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि स्थानीय स्तर के छोटे-मोटे विवादों को थाना स्तर पर ही आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से शीघ्र निष्पादित किया जाए. 

चर्चा के मुख्य केंद्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और युवाओं को जागरूक करने जैसे गंभीर मुद्दे शामिल रहे. दुखनी सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद बढ़ाने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई, ताकि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण मजबूत किया जा सके. इस सकारात्मक विचार-विमर्श के दौरान क्षेत्र की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने पर बल दिया गया.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त संदीप कुमार ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित