रेलवे साइडिंग का निरीक्षण

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय विशेष सैलून से पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं. स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की और पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान डब्ल्यूबीपीडीसीएल, डीबीएल समेत संबंधित कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे. जीएम ने कहा कि हावड़ा डिवीजन में राजस्व के मामले में पाकुड़ बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. साइडिंग में कोई बड़ी खामी नहीं मिली है. उन्होंने कोयला लोडिंग को और बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यात्रियों की सुविधा को लेकर उन्होंने कहा कि महाराजपुर के पास गंगा कटाव से प्रभावित रेल परिचालन को युद्धस्तर पर काम कर 24 घंटे में सामान्य किया गया. पाकुड़ से पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में भी प्रयास जारी है. वहीं बंद पड़ी डॉरमेट्री सुविधा को फिर से शुरू करने की बात कही.

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. मौके पर डीआरएम विशाल कपूर समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

संबंधित सामग्री

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल और सीआईएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में खनन स्थल ध्वस्त; सूचना मिलते ही आगे भी जारी रहेगा अभियान

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल बेंगाबाद के हथबोर गांव में बुधवार को सीआईडी की टीम ने धमक दी है.

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश<br/>

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार दिए गए हैं. 9 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

घायलों को चंदवा के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने की तैयारी