न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में अर्थ डे मनाया गया जिसमें विद्यालय के सभी कक्षा के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण इत्यादि के महत्व को समझते हुए सबके साथ अपने विचार साझा किए. साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, वृक्षों की कटाई इत्यादि के बारे मे भी अपने विचार साझा किए.
इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर तैयार किए जिसके माध्यम से अधिक से अधिक विरक्षारोप करने प्रदूषण न फैलाने एवं जल का बचाव करने जैसे संदेश को दर्शाया जिससे हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है.
यह भी पढ़ें: वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया