न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. तेतुलमारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर गोलियां चलाई. जानकारी के मुताबिक, मनीष सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीधे मनीष सिंह की छाती में जा लगी. जिसके बाद मनीष सिंह को तुरंत अशर्फी अस्पताल ले जाया गया. उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में आग उगल रहा आसमान! 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा.. कई जिलों में रेड अलर्ट जारी