रांची समेत देशभर में LPG कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, जानें कितना है रेट?

रांची समेत देशभर में LPG कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, जानें कितना है रेट?

रांची समेत देशभर में lpg कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर जानें कितना है रेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा हैं. कच्चे तेल और गैस सप्लाई पर दबाव बढ़ने से एलपीजी की वैश्विक उपलब्धता प्रभावित हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार में कीमतों और सप्लाई पर भी पड़ रहा हैं.

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है, ऐसे में अन्तर्राष्ट्रीय तनाव के चलते सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया हैं. स्थिति को देखते हुए सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्लाई में आंशिक कटौती पर घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला लिया हैं.

रांची समेत प्रमुख शहरों में LPG के रेट
जानकारी के अनुसार, रांची में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 927 रूपए है, जबकि 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर 2145 रूपए में मिल रहा हैं. अन्य शहरों में भी कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला हैं. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रूपए और कमर्शियल सिलेंडर 2078.5 रूपए, मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 और कमर्शियल सिलेंडर 2031, कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रूपए और कमर्शियल सिलेंडर 2208.5, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.5 रूपए और कमर्शियल सिलेंडर 2246.5 रूपए, बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.5 रूपए और कमर्शियल सिलेंडर 2161 रूपए, जबकि भोपाल में घरेलू सिलेंडर 918.5 रूपए और कमर्शियल सिलेंडर 2084 रूपए हैं. 

भारत पहुंचा LPG पोत
इस बीच राहत भरी खबर यह है कि भारत का एलपीजी पोत "जग विक्रम" गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच चुका हैं. इस जहाज के जरिए बड़ी मात्रा में एलपीजी की आपूर्ति हुई है, जिससे देश में गैस की उपलब्धता को स्थिर रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह पोत हाल के दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाला अहम शिपमेंट हैं.

यह भी पढ़े: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रक आपस में भिड़े
 

संबंधित सामग्री

टेंडर कमीशन घोटाला मामला, रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने कोर्ट में किया सरेंडर 

झारखंड

टेंडर कमीशन घोटाला मामला, रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने कोर्ट में किया सरेंडर 

दहेज हत्या मामला: पति समेत 4 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

झारखंड

दहेज हत्या मामला: पति समेत 4 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा मामला, जेल में बंद 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा मामला, जेल में बंद 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, अब तक 16 मजदूरों की मौत, 20 घायल

देश-विदेश

छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, अब तक 16 मजदूरों की मौत, 20 घायल

IPL 2026: फीवर में भी फायर! किंग कोहली के जज्बे ने RCB को दिलाई ऐतिहासिक जीत

खेल

IPL 2026: फीवर में भी फायर! किंग कोहली के जज्बे ने RCB को दिलाई ऐतिहासिक जीत