न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खासमहाल की 2.75 एकड़ जमीन को अवैध तरीके से 23 लोगों को निबंधित करने के मामले में जेल में बंद वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की ओर दाखिल जमानत याचिका पर एसीबी के विशेष से न्यायाधीश आशा देवी भट्ट की अदालत में सुनवाई हुई है. सुनवाई के पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है. अदालत आज अपना आदेश सुनाएगी. विनय चौबे ने जमानत की गुहार लगाते हुए 25 अगस्त को याचिका दाखिल की थी. एसीबी ने उक्त आरोपों में पिछले महीने रिमांड पर लिया था.
यह भी पढ़े: BreakingNews: पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू