न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी में हुए गड़बड़ी और सेटिंग गेटिंग के मामले को लेकर CID कार्रवाई तेज हो गयी है. मामले की जांच के लिए रांची सीआईडी का एक्शन जारी है. CID के एडीजी मनोज कौशिक, रिमांड में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे है. जेपीएससी परीक्षा से जुड़े छात्र से भी जानकारी ली जा रही है. रिमांड में लिए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अभय तिवारी सहित कई लोग शामिल हैं. अभय तिवारी सहित कई आरोपियों से पूछताछ चल रही है. अभय तिवारी के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें: पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, JPSC के मुद्दे पर सौंपा 21 सूत्रीय सुझाव पत्र