मोहमदगंज के पंसा गांव में अगलगी की घटना में मवेशियों की जलने से मौत, लाखों की संपत्ति भी जलकर राख

मोहमदगंज के पंसा गांव में अगलगी की घटना में मवेशियों की जलने से मौत, लाखों की संपत्ति भी जलकर राख

मोहमदगंज के पंसा गांव में अगलगी की घटना में मवेशियों की जलने से मौत लाखों की संपत्ति भी जलकर राख

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: पलामू जिले के मोहम्मदगंज अंचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंसा के टोला पहाड़ीपर में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया. इस अगलगी की घटना में चरित्र राम का छप्परपोश कच्चे घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये की क्षति हुई है.जानकारी के अनुसार, घर के बगल में बने छप्परपोश ढांचे में मवेशियों के साथ अन्य घरेलू सामान रखा गया था. दोपहर मे अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और उसमें बंधी दो गाय, एक बछड़ा तथा दौरी से ढंके मुर्गी के बच्चे उसकी चपेट में आ गए, जिससे सभी की मौत हो गई. वहीं, पास में खड़ी बाइक समेत अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका और सब कुछ जलकर खाक हो गया. हालांकि बाद मे ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया.घटना की सूचना मिलते ही पंसा पंचायत के मुखिया विकास सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. आग लगने के मुख्य कारण का पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें: दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग, दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

संबंधित सामग्री

जेपीएससी करे पहल, प्रतिभा सेतु का निर्माण करे सरकार - आजसू महासचिव संजय मेहता ने सीएम को लिखा पत्र

झारखंड

जेपीएससी करे पहल, प्रतिभा सेतु का निर्माण करे सरकार - आजसू महासचिव संजय मेहता ने सीएम को लिखा पत्र

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

झारखंड

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद वार्ड पार्षद रश्मि सिंह हुई भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सैकड़ो समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

झारखंड

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, सतर्कता बरतने का आग्रह