उत्पाद विभाग की छापेमारी

चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त

400 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आसूचना के आधार पर दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम डोवो कड़ीपत्थर स्थित नदी किनारे विधिवत छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई.

बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है. वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक

संबंधित सामग्री

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

निरीक्षण के बाद चतरा परिसदन भवन में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद व अन्य अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक <br/>

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

विधायक सविता महतो ने कहा कि रजनी व बादल के संरक्षण और देखरेख के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

धरना के माध्यम से चांडिल बांध के विस्थापितों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया

गढ़वा जिले में चल रही SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन का किया औचक निरीक्षण

गढ़वा जिले में चल रही SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन का किया औचक निरीक्षण

80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

CISF एनके एरिया व पिपरवार की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त

CISF एनके एरिया व पिपरवार की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त

बुढ़मू क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी व परिवहन के खिलाफ मंगलवार रात्रि सीआईएसएफ एनके एरिया व पिपरवार की टीम ने बड़ी करवाई करते हुए दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त किया है.