विशेष गहन पुनरीक्षण

गढ़वा जिले में चल रही SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन का किया औचक निरीक्षण

80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा जिले में चल रही SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन का किया औचक निरीक्षण

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया. गढ़वा आगमन पर गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत किया गया. इसके उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत RK गोविन्द +2 हाई स्कूल एवं पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जाटा तथा 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्री बंशीधर नगर के प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय, नरही का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने SIR प्रक्रिया के तहत संचालित डिजिटाइजेशन ड्राइव, जनसुनवाई कार्यक्रम, फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की स्थिति, प्रक्रिया एवं गुणवत्ता की जानकारी ली तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर SIR से संबंधित कार्य संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाए गए.

मौके पर उपस्थित नागरिकों से प्रमंडलीय आयुक्त एवं गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सीधे संवाद कर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली. नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई. प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान पात्र नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए उन्हें आवश्यक सहयोग एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाए. गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने भी अधिकारियों एवं कर्मियों को SIR कार्यों की निरंतर निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा किसी भी पात्र मतदाता को प्रक्रिया से वंचित न रहने देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं अधिक समावेशी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. अब तक जिले में फॉर्म-6 के माध्यम से लगभग 27,000 मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके हैं. प्रमंडलीय आयुक्त ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष पात्र नागरिकों तक भी पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया.विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर 2026 को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके माध्यम से आम नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दस्तावेजों के संबंध में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस दौरान ऐसे पात्र नागरिक, जो किसी कारणवश पुनरीक्षण प्रक्रिया से छूट गए हैं, उन्हें चिन्हित कर घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने का कार्य किया जाएगा. इस विशेष अभियान के दौरान अनाथ व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, सेक्स वर्कर्स तथा अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं समावेशी बनाना है. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. वहीं गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जिले में SIR प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित अपने विवरण की जांच करें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सुधार अथवा नाम जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

औचक निरीक्षण के दौरान गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ERO कुमार मयंक भूषण, 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ERO प्रभाकर मिर्धा, उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा सहित संबंधित AERO, Additional AERO एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में SIR के तहत फॉर्म-6 डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

निरीक्षण के बाद चतरा परिसदन भवन में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद व अन्य अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक <br/>

BREAKING: नहीं रहीं  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस 

BREAKING: नहीं रहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया है. रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

विधायक सविता महतो ने कहा कि रजनी व बादल के संरक्षण और देखरेख के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

धरना के माध्यम से चांडिल बांध के विस्थापितों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया