न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की न्यूज़ 11 भारत से खास बातचीत में रांची में चल रहे छात्र आन्दोलन पर खुल कर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ बर्बरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है. छात्र अपने हक और हुकुक की लड़ाई लड़ रहे हैं. सरकार को उनकी बातें हर हाल में माननी होंगी.
दीपक प्रकाश ने कहा कि दिल्ली में भी हो रहे प्रदर्शन में जो छात्र थे उनके साथ हम थे. सीबीआई जांच कराई गई थी और यहां पर भी सीबीआई जांच की मांग ही की जा रही है. वही मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाये जाने पर दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता से मत डरिए, जनता ने ही आज आपको यहां पहुंचाया है. छात्रों से संवाद करिए, संवाद से ही हल निकलता है
यह भी पढ़ें: 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्किटेक्ट विनोद सिंह पर आरोप गठित