बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID की जांच तेज, 1.98 करोड़ की राशि सीज, जमीन के कागजात भी बरामद

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID की जांच तेज, 1.98 करोड़ की राशि सीज, जमीन के कागजात भी बरामद

बोकारो ट्रेजरी घोटाला cid की जांच तेज 198 करोड़ की राशि सीज जमीन के कागजात भी बरामद 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बोकारो कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों की जांच CID झारखंड ने अपने हाथ में ले ली है. इस संबंध में 24 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 06/26 दर्ज किया गया है, जिसमें BNS और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए CID ने एक SIT का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहा है. जांच के दौरान अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मनी ट्रेल विश्लेषण किया जा चुका है.

कार्रवाई के क्रम में SIT ने विभिन्न बैंकों में ट्रांसफर की गई 1 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि और 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज (सीज) कर दिया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार भंडारी के आवास पर छापेमारी भी की गई. छापेमारी के दौरान उसकी निजी संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जांच में बोकारो के तेलीडीह इलाके में स्थित 4.08 डिसमिल जमीन, जिस पर तीन मंजिला मकान बना है, के अलावा 4.98 डिसमिल अन्य भूमि से संबंधित कागजात भी बरामद हुए हैं.

बता दें कि इस मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय (लेखापाल), गृहरक्षक सतीश कुमार और सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार भंडारी जो सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो की लेखा शाखा में तैनात थे, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. CID ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग ट्रिपल मर्डर केस: इंसाफ की गुहार लेकर रांची पहुंचा पीड़ित परिवार, मंत्री इरफान अंसारी से की मुलाकात 

संबंधित सामग्री

वाहनों के सुरक्षा मानकों और परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

झारखंड

वाहनों के सुरक्षा मानकों और परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

झारखंड में कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं, हजारीबाग की घटना ने खड़े कर दिए बड़े सवाल, क्या सवाल पूछना भी गुनाह हो गया है?

झारखंड

झारखंड में कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं, हजारीबाग की घटना ने खड़े कर दिए बड़े सवाल, क्या सवाल पूछना भी गुनाह हो गया है?

सरायकेला-खरसावां की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE के बायो साइंस की परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की किया टॉप

झारखंड

सरायकेला-खरसावां की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE के बायो साइंस की परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की किया टॉप

यूनिफेस्ट फैमिली के 13वें स्थापना दिवस ‘मिलनी’ में प्रो. गोपाल पाठक होंगे मुख्य अतिथि

झारखंड

यूनिफेस्ट फैमिली के 13वें स्थापना दिवस ‘मिलनी’ में प्रो. गोपाल पाठक होंगे मुख्य अतिथि

गढ़वा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी सामग्री व नाश्ता-पानी का किया वितरण

झारखंड

गढ़वा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी सामग्री व नाश्ता-पानी का किया वितरण